खलीलाबाद क्षेत्र के कुसमैनी रामपुर पैली गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कुसमैनी रामपुर पैली गांव में घर के सामने दीवार बनाने का विरोध करने पर मारपीट का मामला आया। पुलिस ने इस मामले में प्रार्थनापत्र मिलने पर केस दर्ज किया।
नीलम देवी ने बताया कि गांव के विपक्षी सत्यपाल चौधरी, शिवनारायन चौधरी, राम नारयन, शिवप्रसाद, शैलेष, कमलावती, विद्यावती अन्य लोगों के साथ बुधवार की सुबह पांच बजे के आसपास उनके घर के सामने दीवार बनाकर बंद कर दिए। बेटा बाहर था, जिसे फोन करके जानकारी दी। विपक्षी का भांजा अनुज फोन छीनकर तोड़ दिया। बेटे के आने पर सभी लोग मिलकर मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।