धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को गांव के चार लोगों के खिलाफ मारपीट, बाइक क्षतिग्रस्त करने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस तहरीर में नाथनगर के दिनेश पुत्र राम दरश चौहान ने बताया है कि रविवार को पुरानी रंजिश में गांव का मनीष पहुंचा और गाली देने लगा। मना करने पर अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता राम दरश के अलावा बेटी और बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया।