फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट, 12 पर केस दर्ज

Mon, 30 Dec 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सियरासांथा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने मामले में छह नामजद एवं छह अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता किसमती देवी निवासी सियरासांथा ने अपने शिकायत में बताया कि 29 दिसंबर को दिन में दो बजे जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी धनुषधारी, हेमंत यादव, रजत, रुपम यादव, दीपिका निवासी डुमरैला, देवेंद्र यादव निवासी बरसीहा थाना हरपुरबुदहट जनपद गोरखपुर तीन चार पहिया वाहन पर पांच से छह अज्ञात लोगों के साथ आकर जबरन उनके घर में घुस गए। गाली देते हुए घसीटकर घर से बाहर लाए और बुरी तरह से मारना पीटना शुरूकर दिया। शोर सुनकर बचाव में आए बेटे को भी काफी मारा-पीटा और जानमाल की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें