फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गाड़ी का तिरपाल काटकर तीन पेटी शराब चोरी

Mon, 30 Dec 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर के पास गाड़ी का तिरपाल काटकर तीन पेटी शराब चोरी होने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागपत जनपद के सिंघावली सरैय थाना क्षेत्र स्थित पिलाना भट्टा गांव निवासी नरेश पाल ने बताया कि वह डीसीएम चालक हैं। गाड़ी में गाजियाबाद से शराब की पेटी लोड़ करके वह देवरिया जा रहे थे। 30 दिसंबर को सुबह पांच बजे के आसपास मगहर टायर पंचर की दुकान के पास कुछ काम के लिए गाड़ी खड़ी किए थे। जो सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा था। उसी दौरान गाड़ी के पीछे से तिरपाल काटकर चोर तीन पेटी शराब चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर घटना में संलिप्त आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें