धनघटा क्षेत्र के भिटहा उर्फ कटहा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के भिटहा उर्फ कटहा गांव में नाली निकालने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भिटहा उर्फ कटहा गांव निवासी वलीउल्लाह ने तहरीर में बताया कि दो मार्च की दोपहर एक बजे नाली निकालने को लेकर गांव के ही बेचू, सारिफ, आरिफ व शाह आलम गालियां देने लगे। बेटे फरहान को मारे-पीटे। जानमाल की धमकी देते हुए घर का सामान भी तोड़ दिए।