दुधारा क्षेत्र के अब्बासगंज गांव का मामला
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के अब्बासगंज गांव में खेत के मेड़ पर घास रखने को लेकर मारपीट हुई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
परासी गनवरिया गांव निवासी सेतवान ने बताया कि उनका खेत अब्बासगंज गांव के सीवान में है। 13 अगस्त की शाम उनकी पत्नी व बेटी खेत की निराई कर रही थी। उसी दौरान सोनू, मोनू, कोईल, शकुंतला निवासी अब्बासगंज मेड़ पर घास रखने के विवाद को लेकर गाली देते हुए मारे-पीटे व जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।