बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथवलिया टोला लोहरपुरवा में गेंहू काटने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट भी हुई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद करने वाले लोगों ने गेहूं की फसल में आग लगा दी, जिससे दो बीघा गेहूं जल गया। उन्होंने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को दी गई तहरीर में गायत्री देवी पत्नी सितलू निवासी कैथवलिया टोला लोहरपुरवा ने लिखा है कि बुधवार की दोपहर गेंहू काटने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद झिनकाई, ननकू, रंपत और जोखू खेत में पहुंचकर गेंहू काटने से मना करने लगे। विरोध करने पर वह गाली देते हुए मारने-पीटने लगे।