धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर में मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे परिवारिक विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। जिनका इलाज निकट के अस्पताल में चल रहा। इस मामले में दोनों तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है।
मुखलिसपुर में पारस नाथ यादव और श्र्लोकी नाथ पट्टीदार है। मंगलवार देर शाम किसी बात को लेकर दोनो पक्षो में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
मारपीट में एक पक्ष से पारस नाथ यादव पुत्र स्व जीतन यादव 70 वर्ष, अशोक कुमार यादव, सन्तोष यादव पुत्रगण स्वहामत महात्म यादव तथा दूसरे पक्ष से लीलावती देवी पत्नी श्रलोकी यादव, सौरभ और सचिन पुत्रगण श्रलोकी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निकट के अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है।