संतकबीरनगर। थाना दुधारा क्षेत्र के मोहम्मदगढ़ गांव में आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता नेहा चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे गांव के लककुश और प्रमोद उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसकी चाची किस्मती देवी और पिता विक्रम चौहान को लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। एसओ अरविंद कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद