संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दुधारा पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज किया।
एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी बसंती देवी ने तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश में गांव के ही विपक्षी गोलबंद होकर दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। मना करने पर विपक्षी ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। जिसके बाद विपक्षी जानमाल की धमकी देकर चले गए।
एसओ ने बताया कि मामले में आरोपी सुल्तानपुर गांव निवासी ध्रुप, बसंती देवी, दिवाकर व गेना देवी के विरूद्ध तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।