फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, एक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कटाई सोनखर गांव में पुराने विवाद की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में पीड़ित विरेंद्र ने जानकारी दिया कि 13 अप्रैल की शाम पुराने विवाद की रंजिश को लेकर विपक्षी मनीष पांडेय अनायास उनके घर पर चढ़कर गाली देते हुए लात मुक्का व लाठी डंडा से बुरी तरह मारे-पीटे और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के घटना में उनको काफी चोट आया है। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें