फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीजे पर डांस का वीडियो बनाने से मना करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के सिहोरवा दीगर में डीजे पर नाचने का वीडियो बनाने से मना करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। एसओ दुधारा अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में पीड़िता सुकलावती देवी ने जानकारी दी कि 14 अप्रैल को दिन में लगभग 11 बजे डीजे पर नाचने का वीडियो बनाने से उनकी बेटी ने मना किया तो खुशबू, शबनम, मनीषा व सोहनलाल उनके लड़की को गाली देते हुए डंडा से काफी मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में बेटी को काफी चोट आई। शोर सुनकर लोगों ने पहुंचकर बीच-बचाव किया। जिसके बाद जाकर उनके बेटी की जान बची। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें