संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शांति भंग की आशंका में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 1 अभियुक्त को, थाना महुली पुलिस ने 2 अभियुक्तों को तथा थाना बखिरा पुलिस ने 2 अभियुक्तों को शांति भंग के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग सार्वजनिक स्थानों पर विवाद और शांति भंग करने की स्थिति में पाए गए थे, जिन्हें समय रहते हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।