- दुधारा थाना स्थित चौराहे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दुधारा थाना के पास स्थित चौराहे पर आपसी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी पर केस दर्ज किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परवेज अहमद निवासी दुधारा ने प्रार्थनापत्र में बताया कि 21 मार्च की शाम 6:30 बजे के आसपास वह चाय पीने के लिए चौराहे पर गए थे। आपसी विवाद में विपक्षी मोहम्मद अहमद उर्फ डिल्ले व अब्दुल हादी मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। दुकान पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।