बेलहर। क्षेत्र के पवरिहा गांव में पूर्व में हुई चुनावी रंजिश में मारपीट का मामला सामने आया। इसमें एक शख्स घायल हो गया। इस मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तहरीर में प्रेमचंद पुत्र जोखन निवासी पवरिहा ने लिखा है कि ग्राम प्रधान के चुनाव में साथ न देने के कारण पूर्व कि रंजिश को लेकर घर के सहन में बने हुए बाउंड्रीवाल में लोहे का गेट लगवाते समय ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव द्वारा जबरन रोकने और धमकी देते हुए 50 रुपये की मांग की। इसके बाद 14 अक्तूबर को पवरिहा चौराहे पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र को बंद करके घर जाते समय राजेन्द्र यादव पुत्र राधे शयाम, राधेश्याम यादव पुत्र दयाराम यादव, विकास यादव पुत्र चन्द्रभान, शोभनाथ पुत्र लोटन निवासी पवरिहा मारने-पीटने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इलाज सांथा सीएचसी पर कराया गया। इस मामले की बेलहर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।