संतकबीरनगर। अशरफाबाद गांव में दो पक्षों में मंगलवार को मारपीट में पुलिस ने पांच नामजद समेत 10 लोगों पर केस दर्ज किया है।
गांव निवासी एक पक्ष के अनवारी प्रसाद ने अपने शिकायत में बताया कि चार फरवरी को दिन में 12 बजे उनके नाती विकास को मगहर स्कूल पर अनायास विपक्षी रंजन, राहुल, प्रिंस, मिरकालु गाली देते हुए काफी मारे-पीटे। जब वह विपक्षी के घर पूछताछ करने गए तो वह कुछ अज्ञात लोग गाली देते हुए मारने पीटने लगे। बचाव में आए सुरेंद्र, अमित, जितेंद्र को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के नीरज ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि चार फरवरी को दिन में 11 बजे विपक्षी अमित, सुरेंद्र, यशवीर, जितेंद्र, रमेश, अनवरी एवं कुछ अज्ञात उनके घर पर चढ़कर गाली देते हुए पीटने लगे। बचाव में आई नेहा, सुशीला, आदित्य राज को भी मारपीट का जख्मी कर दिया। संवाद