फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दो भाइयों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में दो भाइयों में मारपीट
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर गई थाने
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के शंकरपुर उर्फ बक्तुपुर में दो भाइयों के बीच मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को दो भाइयों के विवाद की सूचना किसी ने कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद पुलिस चौकी काली जगदीशपुर हरिकेश भारती के अलावा डॉयल 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम विवाद पर आमादा तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। एक पक्ष के प्रमोद पांडेय का आरोप कि वह घर में पूजा-पाठ के उपरांत भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान उसके होमगार्ड भाई इंद्रजीत पांडेय अपने बेटे जनार्दन के साथ पहुंच गए। पुरानी रंजिश को लेकर दरवाजे पर अपशब्द कहने लगे। एतराज करने पर उक्त लोगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के जनार्दन पांडेय का आरोप है कि बुधवार को वह अपने पिता इंद्रजीत के साथ मौजूद थे। उसी दौरान प्रमोद पांडेय वहां पहुंच गए और दादी लक्ष्मी देवी को अपशब्द कहने लगे। मना करने पर दादी को बुरी तरह से मारे-पीटे। बाद में उनके साथ भी हाथापाई की। लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। चौकी प्रभारी हरिकेश भारती ने बताया कि पुलिस कंट्रोल की सूचना पर मौके पर गए। सगे भाइयों में मारपीट हुई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें