संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के डड़िया कला गांव में बारिश के पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मामले में पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ललिता निवासी गांव डड़िया कला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 अगस्त की शाम 7 बजे बारिश के पानी के विवाद में पटीदार धरमू, धरमू की पत्नी और खुशबू उनको, बहन व उसकी मां को गाली देते मारेपीटे और जानमाल की धमकी दी। मारपीट के घटना में सभी को काफी चोटें आई हैं। संवाद