फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, दंपती घायल

Sat, 30 Sep 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के शनिचरा बाबू गांव में बृहस्पतिवार की रात जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष के दंपती घायल गए। पीड़ित पक्ष ने चार आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कराया। क्षेत्र के शनिचरा बाबू गांव निवासी काजल सिंह पत्नी कवलदीप सिंह का आरोप है कि 28 सितंबर की शाम लगभग छह बजे भूमि विवाद को लेकर उसके पट्टीदार केशव सिंह, प्रिंस सिंह, प्रांशु सिंह व रेनू उसे अपशब्द कहे। विरोध करने पर लोग उसे मारपीट कर घायल कर दिए। बीच- बचाव करने पहुंचे पति की पिटाई कर दिए। आरोप है कि लोग जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि केशव सिंह समेत चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें