संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बयारे गांव में कपड़े सुखाने के विवाद में मारपीट हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ज्ञानमती ने बताया कि 19 नवंबर को सुबह 11 बजे वह अपने मायके में कपड़ा सुखाने के लिए रस्सी बांध रही थी। उनकी भाभी पुष्पा, भाभी की बेटी रोली व अंशिका गाली देते हुए कपडऐ सुखाने से मना करने लगीं। कारण पूछने पर पीटना शुरू कर दिया। बचाव में आई मां को भी मारा और धक्का देकर गिरा दिया। जिससे मां का हाथ फ्रैक्चर हो गया और उनका इलाज जिला अस्पताल में हुआ। वहां से घर जाने पर उक्त सभी लोग घर में नही घुसने दे रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि मां व दो बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद