फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रुपये के लेनदेन में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद स्थित मैदान के समीप रुपये के लेनदेन के विवाद में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में संतोष निषाद निवासी ग्राम कुसम्हा ने बताया कि वह 23 मार्च को शाम 4:00 बजे अपने घर से बखिरा जा रहे थे। उसी दौरान रसूलाबाद मैदान के समीप रुपये के लेनदेन के विवाद में दुर्गेश निवासी ग्राम धुसिया थाना बखिरा उनको गालियां देते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी देते भाग गए। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें