खलीलाबाद क्षेत्र के परदेशवा गांव का मामला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के परदेशवा गांव में खेत में गाय घुसने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट का मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
परदेशवा गांव निवासी तौफीक ने बताया कि 28 नवंबर सुबह आठ बजे उनके पड़ोसी अली हुसैन, जाकिर, इबारत और असलम की गाय ने उनके खेत में घुसकर फसल नष्ट कर दिया। इसकी शिकायत करने पर उक्त लोग उनके घर आकर गाली देने लगे। मना करने पर मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। संवाद