फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों की जांच के दौरान दो पक्षों में मारपीट, डरकर लौटे अधिकारी

Tue, 13 Dec 2022 07:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
विकास खंड हैंसर बाजार के मुंडेरा शुक्ल गांव में विकास कार्यों की हो रही जांच के दौरान आपस में हाथ? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले के विकास खंड हैसर बाजार के मुंडेरा शुक्ल गांव में सोमवार को विकास कार्यों में गड़बड़ी की जांच करने पहुंचे लोकपाल मनरेगा के सामने ही गांव के दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट होता देख वह बिना जांच किए ही वापस लौट गए। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाकर मामला शांत कराया। एक पक्ष के दो लोगों को अधिक चोटें आने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन


जिले के लोकपाल पीके लाल सोमवार को मुंडेरा शुक्ल गांव निवासी राजकुमार शुक्ला की शिकायत पर मनरेगा और आवास की जांच करने पहुंचे थे। आवास से संबंधित शिकायत की जांच शिकायतकर्ता के पक्ष के लोगों के सामने जांच अधिकारी ने शुरू ही की थी कि प्रधान पक्ष के तमाम लोग वहां आ गए।

जांच अधिकारी जांच कार्य कर ही रहे थे कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होते-होते मारपीट होने लगी। एक दूसरे के बीच जमकर हो रही हाथापाई और मौके पर लाठी-डंडे के साथ दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए। यह देख लोकपाल मनरेगा ने जांच को बंद कर दिया।
विज्ञापन


पीके लाल ने बताया कि स्थिति को देख तत्काल एसओ धनघटा को सूचित किया और बगैर जांच कार्य पूर्ण हुए वापस लौट आया। उन्होंने बताया कि सोशल ऑडिट टीम की जांच के दौरान गांव में विकास कार्यों में अनियमितता पाए जाने की सोशल ऑडिट टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया है।

जिस पर जांच करके कार्रवाई किए जाने की मांग गांव निवासी राजकुमार शुक्ला ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और लोकपाल से की है। इसी शिकायत की जांच करने गए थे कि दो पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


एसओ जयबर्द्घन सिंह ने बताया कि इस मामले में यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें