फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लहूरा देवा गांव में मारपीट के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नाली के विवाद में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

- पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों को हिरासत में लिया
- शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मनियरा। कोतवाली क्षेत्र के लहुरादेवा गांव में रविवार को नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस दोनों पक्षों के 12 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली गई।
विज्ञापन

लहुरादेवा गांव के रहने वाले राम सहाय पुत्र घुरहू और स्वामी नाथ पुत्र मेढई के परिवार के बीच रविवार की सुबह नाली के विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई। बाद में गाली गलौज से बढ़ कर मामला मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट की घटना में राम सहाय, संतराम, रामकुमार, निर्मना घायल हो गईं। जबकि दूसरे पक्ष के स्वामीनाथ, प्रद्युम्न, संगीता, रानी देवी घायल हो गईं। सूचना के बाद कांटे चौकी के सिपाही मोतीलाल यादव, संजय सिंह, विनोद यादव आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस टीम मौके से दोनों पक्षों से राम सहाय, संतराम, रामकुमार, स्वामीनाथ प्रद्युम्न समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। एसएसआई सुभाष मौर्या ने बताया कि लहुरादेवा में नाली के विवाद को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए थे। दोनों पक्षों के 12 लोग हिरासत में लिए गए है। पकड़े गए लोगों पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें