फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आपसी विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के बत्सी-बत्सा गांव में आपसी विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे और बहू को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी अनार कली पत्नी रामकेश गुप्ता ने दुधारा थाने में दी तहरीर में जानकारी दी कि 17 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे गांव के नीनक, चंदन, अंजनी और बिड़राही आपसी विवाद को लेकर उसके घर पहुंचे। चारों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर महिला के बेटे अमरनाथ और शोभनाथ तथा बहू आरती बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें