फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंजर भूमि के लिए मारपीट, चार पर केस

Thu, 05 Dec 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के रेक्साकोल गांव में बंजर भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सगे भाइयों समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


महेंद्र पुत्र कैलाश प्रजापति निवासी रेक्साकोल का आरोप है तीन दिसंबर की रात साढ़े आठ बजे बंजर भूमि को लेकर प्रतिवादी पक्ष के लोगों ने विवाद कर लिया। इस विवाद में विरोधियों ने उसके पिता कैलाश, चाचा रामनिवास, बुआ सुखराजी, भांजी दामिनी, भाभी ममता, चचेरे भाई भगवान दास को गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस ने रेक्साकोल निवासी विनोद कुमार, शिवशंकर, गया प्रजापति व बलिराम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें