धनघटा क्षेत्र के हडियामाफी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के हडियामाफी गांव में दरवाजे पर पानी गिराने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस ने तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
हडियामाफी गांव निवासी सोनू ने तहरीर में बताया कि 26 मई को शाम चार बजे दरवाजे पर पानी गिराने के विवाद में गांव के विपक्षी विष्णु, किशन, लालचंद निवासी गागरड़गाड़ और प्रकाश निवासी माझाखड़गपुर गोलबंद होकर उनके दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और परिजनों को मारना-पीटना शुरू कर दिए। मां के पैर को फावड़े से काट दिया और छोटे भाई के सात माह की गर्भवती पत्नी को भी मारापीटा। विपक्षियों ने घर फूंकने और जान से मारने की धमकी दी। विपक्षीगण कभी भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर आरोपियों पर केस दर्जकर घटना में घायलों को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस निगरानी में अस्पताल भेज दिया।