संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के गागरगाड़ गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार गागरगाड़ गांव निवासी सरोज देवी ने तहरीर में बताया कि जमीन के विवाद को लेकर 31 मई को पट्टीदार सलोनी, अनामिका और संध्या उनको अकेले पाकर गाली देते हुए मारापीटा और धमकी दी। संवाद