फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

Mon, 04 Aug 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षोंं के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मामले में एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में इश्तियाक अहमद निवासी धौरहरा ने बताया कि 4 अगस्त को 9 बजे दिन में उनके गांव के सफी, रईश व मोहम्मद अनिश जमीन की रंजिश को लेकर विवाद कर रहे थे। उसी बीच उनका लड़का नौशाद बीच-बचाव करने पहुंचा तो गांव के सफी मोहम्मद, जन्नतुनिशा, सबाना खातून व सबरे आलम, इश्हाक, इकरार, जर्रार निवासी ओढवरिया जनपद गोरखपुर एवं तीन अन्य लोग उनके बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर सड़क पर फरसा, लोहे का पांचा, कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार से मारने-पीटने लगे।
घटना में बेटे के सिर में काफी गंभीर चोट आया और वह बेहोश हो गया। वह बचाव में पहुंचे तो विपक्षियों ने उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें