खलीलाबाद क्षेत्र के मोहउद्दीनपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के मोहउद्दीनपुर गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस ने शिकायत पर पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
मोहउद्दीनपुर निवासी रामबिहारी ने शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर को सुबह आठ बजे रास्ते के विवाद को लेकर गांव के विपक्षी रामदरश, जोगिंदर, चंद्रभान, संदीप और अयोध्या प्रसाद गाली देते हुए रास्ते को बंद कर रहे थे। मना करने पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिए। शोर मचाने पर परिजन आए तो उन्हें भी मारे-पीटे। मारपीट की घटना में सभी को चोटे आईं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।