संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब खिलाड़ियो को कुश्ती और बैडमिंटन के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। स्टेडियम में कुश्ती ग्राउंड और बैडमिंटन कोट बन कर तैयार हो गया है। अब यहां पर खेलों में तेजी आएगी और खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का मौका मिलेगा।
स्टेडियम में कुश्ती और बैडमिंटन के खिलाड़ियों के लिए कोट न होने से अभ्यास में दिक्कत आ रही थी। प्रतिदिन इन खेलों के करीब 50 खिलाडी स्टेडियम में अभ्यास के लिए आते हैं।
लेकिन किसी तरह से वह अभ्यास करते है। कुश्ती खिलाड़ी दुर्गविजय, संजय और दीपक ने बताया कि कुश्ती का कोट न होने से कुश्ती में दिक्कत होती है। जमीन पर गद्दा डालकर किसी तरह से अभ्यास किया जाता है। इसी तरह से बैडमिंटन खिलाड़ी अमित, संदीप ने बताया कि बैडमिंटन का भी कोट नहीं है। इधर खिलाड़ियों की समस्या को देखते हुए खेल निदेशालय ने स्टेडियम में कुश्ती और बैडमिंटन का कोट बनाने के लिए रकम जारी किया। जिस पर काम शुरू हो गया और पूरा हो गया है। रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। कुश्ती और बैडमिंटन का कोट बनकर तैयार हो गया है। 10 दिन में इस पर अभ्यास शुरू हो जाएगा।
जिसके बाद यहां जिला स्तरीय से लगायत अन्य खेल हो सकेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बतायाकि कुश्ती और बैडमिंटन का कोट तैयार हो चुका है। जो काफी बेहतर है। इस पर खिलाड़ियों को अभ्यास करने में आसानी होगी और जिलास्तरीय से अन्य खेल कराए जा सकेंगे।