फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट

Fri, 26 Jan 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा बोरिंग गांव का मामला
विज्ञापन

-दोनों पक्षों के तहरीर पर हुआ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र स्थित पिपरा बोरिंग गांव में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार की देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।
एसओ दुधारा पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पिपरा बोरिंग निवासी सोहित ने प्रार्थनापत्र के माध्यम से बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षी सरोज, मनीषा, राजेंद्र व राजेंद्र का दामाद उनके दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। लोगों को गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडे से मारा-पीटा। बचाव में आई पत्नी व भतीजी को भी काफी मारा-पीटा। घटना में सभी को काफी चोटे आईं। वही दूसरे पक्ष के राजेंद्र की शिकायत पर मामले में सोहित, इंद्रजीत, सोहित की पत्नी नाम अज्ञात व संगीता के खिलाफ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्ष के लोग मारपीट की घटना में चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के प्रार्थनापत्र पर मुकदमा दर्ज कर सभी घायलों को पुलिस निगरानी में मेडिकल परीक्षण व इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें