संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने विवाद की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मारपीट की घटना में घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। धनघटा क्षेत्र के बड़गो गांव से काॅलर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट के संबंध में सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने तत्काल घटनास्थल पर समय पहुंचकर मारपीट में घायल हुए भगवान दास पुत्र रामभुज निवासी ग्राम बड़गो को इलाज के लिए सीएचसी मलौली भिजवाया।