फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 07 Oct 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि सरयू नदी व राप्ती नदी के कटान के कारण फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसके बाद भी प्रभावित किसानों को मुआवजा आदि नहीं मिल सका है। जिले में विद्युत कटौती की समस्या गंभीर हो गई है। मनमाने ढंग से बिजली काटी जा रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस पर तत्काल ध्यान दिए जाने की जरूरत है। यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो 15 दिन बाद जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान राम दरश यादव, संतोष कुमार यादव, शैलेंद्र यादव, रामू यादव, सूर्यभान यादव, राजकुमार यादव, युसूफ कलाम, अजीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें