फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फरमाइशी गाने नृत्य करने के लिए आर्केस्ट्रा ग्रुप व घराती में मारपीट

Tue, 21 May 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ईंट-पत्थर चलने से एक वाहन का शीशा टूटा, डीजे मशीन जमीन पर गिरी
विज्ञापन

- महुली क्षेत्र के अलीनगर गांव का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के अलीनगर गांव में रविवार की शाम पहुंची बरात में फरमाइशी गीत पर नृत्य करने की बात पर घराती और आर्केस्ट्रा कलाकारों के बीच टकराव व मारपीट हो गई। ईंट-पत्थर चलने से चार पहिया वाहन का शीशा टूट गया और डीजे मशीन नीचे गिर गई। इसी बीच डांसर का मोबाइल गायब हो गया व दो लोग घायल हो गए। सोमवार को पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाया और बातचीत की।
गोरखपुर जिला के हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम कटाई टिकर से बरात महुली क्षेत्र के अलीनगर गांव में आई थी। रस्म अदायगी के बाद मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा कार्यक्रम शुरू हुआ। कुछ समय बाद अचानक मंच का माहौल बदल गया। विवाह में शामिल लोगों के अनुसार फरमाइश गीत पर नृत्य करने की बात को लेकर घराती व आर्केस्ट्रा डांसर के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी और अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट-पत्थर चलने से चार पहिया वाहन का शीशा टूट गया। डीजे मशीन जमीन पर गिर गई। सूचना पर पुहंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। सोमवार को दोनों पक्ष को थाने बुलाकर आपसी सहमति बनाने में लगी हुई है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें