फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार का शांतिभंग में चालान

Thu, 05 Dec 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के अमरडोभा स्थित बुद्धहिया बाजार का मामला, पुलिस कर्मी से भी उलझे
विज्ञापन

बखिरा। क्षेत्र के अमरडोभा स्थित बुद्धहिया बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ लोग किसी बात पर मारपीट करने लगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोग उलझ गए। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन


अमरडोभा के बुधहिया बाजार में साप्ताहिक बाजार में काफी भीड़ होने से लोग खरीदारी में व्यस्त थे। इसी बीच गौरा गांव के कुछ युवकों ने अमरडोभा के कुछ लोगों से किसी बात पर विवाद कर लिया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों मे जमकर मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कर रही पुलिस से भी आरोपी उलझ गए। बाद में अन्य पुलिस कर्मियों के आने पर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

इसी बीच कुछ आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग गए, जबकि कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें