फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाजपा की जीत पर जश्न का माहौल... कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Tue, 05 May 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर सोमवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तपस्वी कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं तथा सुशासन का परिणाम है। जिलाध्यक्ष के साथ नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी माैजूद रहे। संवाद
भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी : इटवा। भाजपा की पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ भाजपा कार्यालय से चलकर चौराहे पर पहुंचे । इसके बाद वहां पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन

चेयरमैन विकास जायसवाल ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास, पीएम नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जीत है। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा है और आगे भी जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगी।
जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्र ने कहा कि यह विजय पार्टी की नीतियों कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। भाजपा निरंतर गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा, राम शब्द उपाध्याय, भाजपा नेता प्रमोद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें