फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साथी मजदूर ने थप्पड़ मारने की वजह से युवक की हत्या की थी, पुलिस ने किया खुलासा

Sat, 26 Nov 2022 07:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
साथी मजदूर ने थप्पड़ मारने की वजह से की थी युवक की हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर बरामद किया प्रयुक्त चाकू और मोबाइल फोन
अरविंद और विश्व मोहन बढ़या गांव में निर्माणाधीन मकान में करते थे मजदूरी
मजदूरी की रकम को लेकर दोनों के बीच हुई थी कहासुनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के हटवा गांव निवासी युवक की हत्या उसके साथी मजदूर ने मजदूरी की रकम को लेकर हुए विवाद में एक थप्पड़ मारने की वजह से की थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने हत्यारोपी को हटवा गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
एसपी सोनम कुमार ने बताया कि हटवा गांव निवासी 23 वर्षीय विश्व मोहन निषाद की 22 नवंबर को जोगीडीहा गांव के सिवान में पुआल में लाश मिली थी। पीड़ित पिता रजई निषाद ने हत्या का केस दर्ज कराया था। इस मामले के पर्दाफाश के लिए बखिरा पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम लगी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस टीम ने हटवा गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास से हत्यारोपी अरविंद निवासी हटवा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अरविंद ने बताया कि 20 नवंबर को बढ़या गांव में प्रदीप के मकानका काम हो रहा था। वहीं पर अरविंद और विश्व मोहन मजदूरी करने गए थे। मजदूरी के रकम को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। उसी दिन शाम को काम कर घरेलू सामान खरीदकर घर पर जा रहे थे।
सिहटीकर बाजार के पास विश्व मोहन के भाई रामउजागिर और चचेरे भाई लालजी दिखाई दिए। विश्व मोहन भी वहीं पर था। विश्व मोहन ने भाई को 200 रुपये दिए और दोनों वहां से चले गए। बाद में विश्व मोहन ने शराब पी ली। उसके बाद दोनों गांव की तरफ चल दिए। रास्ते में मजदूरी की रकम के लिए फिर कहासुनी हुई। विश्व मोहन ने आरोपी अरविंद को एक थप्पड़ मारकर भागने लगा।
विज्ञापन

आरोपी ने दौड़ा कर विश्व मोहन को पकड़ लिया। सीमेंट की बोरी काटने के लिए पास में मौजूद चाकू से विश्व मोहन के गले को काट दिया। पेट चीरने की कोशिश की। एसपी ने बताया कि कड़े से उसके सिर पर प्रहार किया। विश्व मोहन की मौत हो जाने के बाद जेब से उसका मोबाइल फोन निकाल कर ले लिया। चाकू को झाड़ी में छिपा दिया।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें