फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिता ने आठ साल के मासूम को पैर से कुचलकर मार डाला

Thu, 17 Jul 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली (संतकबीरनगर)। दुधारा क्षेत्र के दुधारा गांव में बुधवार रात एक पिता ने मां के साथ सोए अपने आठ साल के बेटे अदनान को पैर से कुचलकर मार डाला। बृहस्पतिवार देर शाम पत्नी संजीदा खातून की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोईद अहमद पर हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम में बच्चे के सीने की पसलियां टूटी मिली हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि, दुधारा निवासी संजीदा ने बृहस्पतिवार को पति मोईद के खिलाफ तहरीर दी। उसके अनुसार, मोईद अक्सर उसे और बच्चे को बेवजह मारती-पीटता है। बुधवार रात करीब 8.30 बजे वह बाहर से आया और उसे और आठ साल के बेटे अदनान को गाली देते हुए मारपीट करने लगा। आसपास के लोग पहुंचे तो मोईद कहीं चला गया। इसके बाद वह बेटे के साथ सो गई। रात में करीब 1 बजे मोईद लौटा और पास में सो रहे बेटे के सीने पर चढ़ गया। बेटा और वह चीखते रहे लेकिन पति नहीं माना और तब तक उसके सीने पर चढ़ा रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह संजीदा के भाई गंगौली निवासी अब्दुल कलाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहंुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम संजीदा की तहरीर पर मोईद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें