फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता को जेल

Sat, 25 Oct 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता को मेंहदावल पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ले की एक महिला ने बृहस्पतिवार की रात को पुलिस के सीओजी नंबर पर सूचना दी थी कि उसका पति रात में शराब के नशे में आता है और नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकत करता है। जब परिजन हस्तक्षेप करते हैं तो वह गाली देने के साथ मारपीट पर आमादा हो जाता है। रात भी नशे में धुत पिता ने पुत्री के साथ जबरन गलत काम करने का प्रयास किया।
परिजनों ने विरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओ सतीश सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे तो आरोपी घर से फरार हो गया। काफी मशक्कत के बाद आरोपी को पुलिस पड़ककर थाने पर लाई। थाने में पहुंची पत्नी ने रो-रो कर एसओ से पूरे घटना को बयां करते हुए पुत्री की अस्मिता को बचाने के लिए अपने पति के विरुद्ध प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

इसके बाद पिता पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। शनिवार को आरोपी पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी पिता को जेल भेज दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें