संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बौरब्यास चौराहा पर लेनदेन विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट की गई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गांव के ही तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रामानंद निषाद ने तहरीर में बताया कि 8 नवंबर को शाम 6:30 बजे वह अपने दिव्यांग पुत्र मन्नू निषाद के साथ बाइक से बौरब्यास चौराहे पर गए थे। वहां पर पैसे के लेनदेन के विवाद में गांव के ही ललित यादव, सिंटू यादव व राजन यादव ने उन्हें व उनके दिव्यांग बेटे को गाली दी और मारापीटा। साथ ही जानमाल की धमकी दी। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवादा