फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किसानों को खेती करने के बताए तरीके

Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांथा। शनिवार को सांथा ब्लाॅक मुख्यालय पर कृषि विभाग के जरिए किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खेती के बेहतर गुरु बताए गए।
किसान मेले का उद्घाटन प्रधान संघ के अध्यक्ष रणवीर पांडेय ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई सुविधाएं हैं। जिला अतिरिक्त कृषि अधिकारी डॉ बृजेश कुमार चौधरी ने किसानों को खेती की नई तकनीक एवं कम लागत में ज्यादा पैदावार का तरीका बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के जरिए किसानों की आय दोगुनी करने का निरतंर प्रयास किया जा रहा हैं। किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, सोलर पंप कृषि यत्रों पर विशेष छूट देकर किसानो की आर्थिक स्थिति सुधारा जा रहा है। गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरुक करना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रामसुभग दूबे, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सर्वेश तिवारी, रामचंद्र चौधरी, राधेश्याम मिश्रा, अरविद सिंह, विनोद दूबे, अनूप राय, मुहम्मद आरिफ, मंसूर अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें