फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किसानों को खेतों की मिट्टी का संरक्षण करने के गुर बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र बगही और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम मौर और बहराडाढी में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दाैरान किसानों को खेतों की मिट्टी का संरक्षण करने, भूमि की उर्वरता बनाए रखने तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।
वैज्ञानिक डॉ. तरुण कुमार ने कहा कि खेती की सफलता के लिए मिट्टी का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। किसानों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग, जैविक खाद का उपयोग, फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन तथा मृदा परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहेगी और फसलों की उत्पादकता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

किसानों को खेतों की मिट्टी को कटाव एवं क्षरण से बचाने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने तथा वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भूमि हमारी कृषि व्यवस्था का आधार है। इसका संरक्षण करना किसानों की आय बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए उपजाऊ जमीन सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सहायक विकास कृषि अधिकारी फिरतु राम ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा खेतों की उत्पादकता बनाए रखने के लिए अपनाए जाने वाले प्रभावी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों के सुझावों को अपनाने और खेती में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। किसानों को खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने, कृषि संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों में जागरूकता बढ़ाकर कृषि भूमि का संरक्षण करना और खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें