रोसयाबाजार। ब्लाॅक सभागार पौली व कृषि विज्ञान केंद्र बगही में शनिवार को प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के शुभारंभ का लाइफ प्रसारण किया गया। जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व किसानों ने देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह धन-धान्य योजना व दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का देश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की गई पहल हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि व्यवस्था में सुधार से भारत का कृषि निर्यात दो गुना हो गया है। आज अनाज का उत्पादन लगभग नौ लाख मीट्रिक टन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कम उत्पादन वाले जिलों के किसानों को सिंचाई के रकबे में सुधार और ऋण उपलब्धता से लाभ होगा और कम उत्पादकता वाले जिलों की उत्पादकता राष्ट्रीय औसत के बराबर कर दी जाए तो समग्र राष्ट्रीय का उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि भी होगी।
इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राजेश चंद्र वर्मा, कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार, डाॅ. दुर्गेश मौर्य, ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव, एडीओ एजी दयाराम यादव, मोहम्मद गयासुद्दीन, भानु प्रताप चतुर्वेदी, अनुपम पांडेय, अश्वनी शुक्ल, विजय वर्मा आदि माैजूद रहे। संवाद