फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उन्नत खेती के लिए नई तकनीक का प्रयोग करें किसान

Tue, 30 Dec 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गरथवलिया में किसान ठाकुर प्रसाद चौधरी ने सरसों प्रदर्शन का निरीक्षण कराया-्स्रोत कृ​षि विभाग
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक के गरथवलिया और पिपरा कला गांव में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन अंतर्गत तिलहन, सरसों व गेहूं प्रदर्शन का संयुक्त कृषि निदेशक राम वचन राम और जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार यादव ने निरीक्षण किया। गरथवलिया में किसानों ने 20 हेक्टेयर सरसों और पिपरा कला में किसानों ने 10 हेक्टेयर गेहूं का प्रदर्शन किया। संयुक्त कृषि निदेशक राम वचन राम ने कहा कि किसान सरसों फसल की अच्छी पैदावार कर रहे हैं। इसके उपरांत भी बहुत किसान फसल उत्पादन की उन्नत कृषि क्रियाओं को अपनाने में पीछे हैं। किसानों को उन्नत कृषि क्रियाओं को अपनाना चाहिए ताकि सरसों के उत्पादन को और अधिक बढ़ाया जा सके। सरसों फसल में जीवाणु खादों का प्रयोग, जिप्सम का प्रयोग, संतुलित मात्रा में खादों का प्रयोग, तना गलन व सफेद रतुआ बीमारी की रोकथाम, मरगोजा की रोकथाम की तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद रामपुर मसौना साधन सहकारी समिति पर किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। किसानों को उन्नत खेतों की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर किसान पाठशाला का आयोजन कर कृषकों को गांव में खेती करने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने खेती की नई तकनीक की जानकारी दी। इसके साथ ही किसानों की, मृदा स्वास्थ्य, सोलर पंप, फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी दी गई। किसानों को लौकी, तरोई , भिंडी का बीज और दवा किसानों को निशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान पीपीएस शेष मणि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें