फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उर्वरक का संतुलित मात्रा में प्रयोग करंे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी ने कहा कि मिट्टी पलट हल से गहरी जोताई करने पर मिट्टी की निचली परत ऊपर आती है। इससे मिट्टी की संरचना में सुधार, खरपतवार नियंत्रण और खेत में मौजूद हानिकारक कीटों के नियंत्रण में मदद मिलती है। किसानों को उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करने की सलाह दी, ताकि मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहे। उन्होंने किसानों को पराली न जलाने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया।
वे बृहस्पतिवार को ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत करही एवं कानपारा में खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठी में बोल रहे थे। संगोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित उर्वरक प्रयोग तथा फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने की अपील की गई। संगोष्ठी में बताया गया कि पराली जलाने से मिट्टी के उपयोगी सूक्ष्म जीव नष्ट होते हैं और भूमि की उर्वरता प्रभावित होती है। साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। किसानों को पराली का उचित प्रबंधन कर उसे खेत में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

वर्तमान समय में रबी फसलों की बोआई को देखते हुए किसानों को भूमि शोधन और बीज शोधन की विधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि बोआई से पहले बीज और भूमि का उचित शोधन करने से फसलों को रोगों से बचाने तथा बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें