फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ई लाटरी के जरिए कृषि यंत्रों के लिए किसानों का हुआ चयन

Fri, 21 Nov 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को किसानों की ओर से ऑनलाइन बुकिंग यंत्रों के लिए ई-लॉटरी निकाली गई। सभी ब्लॉकों में कस्टम हायरिंग सेंटर, चेफ कटर, पावर टिलर, स्ट्रॉ रीपर एवं हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग सेंटर के अंतर्गत ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चयनित किसानों को यूपी यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर दर्ज प्रदेश के किसी भी विक्रेता से यंत्र क्रय कर एक माह में विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके उपरांत स्थलीय सत्यापन उपरांत उन्हें योजना अनुसार 40 प्रतिशत अनुदान धनराशि का लाभ डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा। सीडीओ ने चयनित लाभार्थियों से अपेक्षा किया कि अनुदान अंतर्गत लाभान्वित सभी किसान अपने खेतों में कृषि कार्य के अतिरिक्त आसपास के अन्य किसानों के खेतों में भी कृषि कार्य के लिए यंत्रों का संचालन करें। इसके लिए अपने कस्टम हायरिंग सेंटर का बैनर अवश्य लगे एवं यंत्र पर विभागीय योजना अंतर्गत लाभ पर अनुदान का विवरण अवश्य अंकित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें