फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाद की कालाबाजारी के विरोध पर किसान का मोबाइल तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरैया। धनघटा थाना क्षेत्र के औराडाड़ स्थित सहकारी समिति के खाद गोदाम पर खाद वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि खाद की कालाबाजारी का विरोध करने पर उनका मोबाइल ताेड़ दिया गया।
गांव निवासी राहुल सिंह ने समिति के सचिव राम प्रवेश गुप्ता पर खाद देने से इन्कार करने, कालाबाजारी करने और विरोध पर उनका मोबाइल फोन पटककर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने धनघटा पुलिस को तहरीर देकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

किसान राहुल सिंह के अनुसार, वह 17 अक्तूबर को औराडाड़ स्थित सहकारी समिति के खाद गोदाम पर खाद लेने गए थे। आरोप है कि गोदाम में खाद उपलब्ध होने के बावजूद कर्मचारी रामप्रवेश ने उन्हें खाद देने से मना कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि समिति के गोदाम में खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को खाद नहीं दी जा रही है जबकि खाद दूसरी दुकान पर ले जाकर 1600 रुपये में बेचा जा रहा है। राहुल सिंह का कहना है कि उन्होंने कथित खाद बिक्री का वीडियो दिखाया तो कर्मचारी नाराज हो गए। आरोप है कि इसी दौरान कर्मचारी ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनगर जमीन पर पटक दिया। पीड़ित के मुताबिक, कर्मचारी ने खाद देने से इन्कार करते हुए उन्हें चुनौती भी दी।
विज्ञापन

घटना के बाद राहुल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कराने और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सचिव रामप्रवेश गुप्ता ने बताया कि बताया कि हम किसी राहुल सिंह नाम के किसान को नहीं जानते हैं। कोई हमारे पास नहीं आया था।ो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें