फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश के लिए आसमान निहार रहे किसान

Thu, 13 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-महंगा डीजल खरीद धान की रोपाई करने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले तीन दिनों से अच्छी बारिश न होने से किसान आसमान निहार रहे हैं। मजबूरी में किसानों को महंगा डीजल खरीद कर धान की रोपाई करनी पड़ रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

इस समय धान की रोपाई का समय चल रहा है। ऐसे में किसानों को खेत तैयार करने के लिए पानी की जरूरत है। लेकिन पिछले तीन दिनों से बखिरा सहित कुछ क्षेत्रों में सिर्फ रिमझिम बारिश हुई है। ऐसे में बारिश न होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारण यह कि किसानों को महंगा डीजल खरीद कर खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


किसान राम करन, दशरथ प्रसाद, राम फल आदि ने बताया कि धान की रिपोई के लिए पानी की जरूरत है। जो धान राेप दिया गया है, उसकी भी सिंचाई जरूरी है, लेकिन कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है। जिसके कारण धान की रोपाई करने में परेशानी हो रही है। मजबूरी में महंगा डीजल खरीद की सिंचाई करनी पड़ रही है। जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश न होना चिंता की बात है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दो से तीन दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। ऐसे में किसानों को अभी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें