फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ विभिन्न मांगों को लेकर 15 जुलाई को 11 बजे से डीआईओएस कार्यालय पर धरना देगा। यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों के कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि को लेकर शिक्षक कई वर्षों से आंदोलित हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में मांगों के समर्थन में अनेक बार धरना प्रदर्शन के साथ-साथ ज्ञापन से सरकार को मांगें प्रेषित कर चुके हैं, किंतु प्रदेश सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्रदेश का शिक्षक समुदाय अत्यंत क्षुब्ध एवं आहत है। जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह, जिला मंत्री अवध नारायण मिश्र ने जनपद के शिक्षकों को मांगों के समर्थन में आयोजित धरने में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें